जादूगोड़ा : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के सहकारिता विभाग के जिला अध्यक्ष चिन्ना राव ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन की मजबूती को लेकर रेस ही गई है. जिला अध्यक्ष चिन्ना राव की अध्यक्षता में जादूगोड़ा कारगिल चौक (आसनवनी ) में कांग्रेसियों की बैठक हुई. बैठक में पोटका कांग्रेस में जान डालने के लिए पोटका प्रखंड कमिटी का गठन किया गया व पोटका कांग्रेस सहकारिता विभाग का तरुण दास प्रखंड अध्यक्ष चुना गया, जबकि तन्मय दास उपाध्यक्ष एवं शुभांकर भकत को महामंत्री के पद नियुक्त किया गया. नई जिम्मेदारी मिलने पर पोटका कांग्रेस प्रखंड अध्य्क्ष तरुण दास ने कहा कि अगले एक सप्ताह के अंदर नई कमिटी का गठन कर लिया जाएगा व पोटका में जनता की आवाज बनेगी कांग्रेस. (नीचे भी पढ़े)
इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष चिन्ना राव ने कहा कि नई कमिटी से उन्हें काफी उम्मीदें है. उन्होंने नई कमिटी से प्रखंड के 34 सभी पंचायतों की बुनियादी जनसमस्याओं को लेकर आंदोलन तेज करने पर बल दिया. इसके पूर्व कार्यक्रम में अन्य ग्रामीण युवा साथियों को माला एवं कांग्रेस का पट्टा पहनाकर पार्टी मे स्वागत किया गया. कांग्रेसी नेता शैलेन्द्र सिंह चंदेल, जिला महामंत्री विश्वजीत जेना, सदाकत हुसैन, रऊफ खान, सोनू सोनकर ने संबोधित किया.इस अवसर पर मुख्य रूप से राजेश दास, विश्वजीत दास, मानिक दास, संजीव दास, दिलीप दास, सनत दास, सपन दास, जलधर दास, विजय दास, भावतरा दास, राम प्रसाद दास, समीर दास, लालतू दास, दिलीप दास, चिंटू दास, राहुल दास, अमित दास, राकेश दास, कन्हाई दास, सुजय दास, मोहित दास, राजू दास आदि कांग्रेसजन एवं ग्रामवासी उपस्थित थे.












