जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा स्थित कुलटाड़ शिव शक्ति पंचमुखी हनुमान मंदिर समिति की ओर से दो दिवसीय श्री रामचरितमानस अंखड संपूर्ण पाठ का आयोजन 1 व 2 नवंबर को किया गया है. 1 नवंबर को पाठ प्रारंभ होगा. दो नवंबर को इसका समापन करीब 10 बजे होगा. इसके बाद 12 से महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा.(नीचे भी पढ़े)
समिति के सदस्यों ने भक्तजनों व ग्रामीणों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है. इस अखंड संपूर्ण पाठ में गोस्वामी तुलसीदास रचित रामचरितमानस के बारे में विस्तार पूर्वक बताया जाएगा.भगवान श्रीराम पुरुषोतम किस आधार पर कहलाए.












