जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब के नेतृत्व में जमशेदपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन जीरो टॉलरेंस’के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है. अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बोड़ाम थाना क्षेत्र में मारपीट के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया. वहीं, कदमा थाना क्षेत्र में आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा गया. (नीचे भी पढ़े)
इसके अलावा एमजीएम थाना क्षेत्र में चाकू मारकर एक व्यक्ति को जख्मी करने के आरोप में एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई.इसी अभियान के तहत साकची थाना क्षेत्र में अवैध रूप से लॉटरी संचालित करने और जुआ खिलाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस सभी मामलों में कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है.जमशेदपुर पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध नियंत्रण, अवैध हथियारों पर अंकुश लगाने और गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी.












