रांची: झारखंड स्टेट बार काउंसिल के पदाधिकारियों (अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व बीसीआइ सदस्य) के चुनाव के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की बुधवार को स्क्रूटनी की गयी. स्क्रूटनी में सभी उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाये गये.चीफ रिटर्निंग ऑफिसर जस्टिस अंबुज नाथ ने बताया कि 29 अक्टूबर को शाम चार बजे तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं. इसके बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची प्रकाशित कर दी जायेगी. काउंसिल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व बीसीआइ सदस्य का चुनाव चार नवंबर को होगा.












