चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में स्वीकृत योजनाओं के कार्य निष्पादन के बावजूद अब तक बकाया राशि भुगतान नहीं होने से त्रस्त संवेदकों ने शनिवार को नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी के नाम सिटी मैनेजर अनंत खलखो को ज्ञापन सौंपा. सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि उन्होंने स्वीकृत योजनाओं के कार्य पूर्ण करने के कई माह वितने के बावजूद भी अबतक कार्य की बकाया राशि भुगतान नहीं किया गया है. (नीचे भी पढ़े)
कहा की कार्य को पूर्ण करने के लिए बाजार से मेटेरियल उधार लेकर कार्य को पूर्ण किया गया है और उन दुकानदारों को उनकी बकाया राशि भुगतान नहीं कर पा रहे हैं जिससे उन्हें शर्मिंदगी और मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है. वहीं पर्व त्योहार में भी उनके समक्ष आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है. संवेदकों ने कहा की जल्द भुगतान नहीं किया गया तो वे सभी अनिश्चितकालीन भुख हड़ताल करने पर बाध्य होंगे. इस मौके पर संवेदक मुकेश सिंह, राम कुमार सिंह, मिन्हाज अख्तर, चिन्मय शर्मा, पी मल्लिक, निकुंज लोधा समेत अन्य उपस्थित थे.















