जमशेदपुर : सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन की ओर से संस्थान के प्रयाग कक्ष में मासिक “काव्य कलश ” का आयोजन हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मूनका एवं संचालन साहित्य समिति के वसंत जमशेदपुरी ने किया. दीप प्रज्वलन के साथ आरंभ समारोह में राजेंद्र साह राज ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की. साहित्य समिति के उपाध्यक्ष सुरेश चन्द्र झा द्वारा आगत साहित्यकारों के स्वागत के पश्चात काव्य कलश के इस मौके पर शहर के कुल 23 कलमकारों ने स्वरचित कविताओं का पाठ किया. काव्य पाठ के उपरांत अध्यक्ष श्री मूनका ने अपनी समीक्षात्मक टिप्पणी प्रस्तुत की. (नीचे भी पढ़ें)
काव्य पाठ करने वालों में सुरेश चन्द्र झा, हरिकिशन चावला, अशोक पाठक “स्नेही”, यमुना तिवारी व्यथित, राजेन्द्र साह ‘राज’, हरभजन सिंह “रहबर”, डॉ. अरुण कुमार शर्मा, मनीष सिंह ‘वंदन’, प्रतिमा प्रसाद कुमकुम, उषा झा, मंजु कुमारी, डॉ उदय प्रताप हयात, वसंत जमशेदपुरी, बलविंदर सिंह, हरिहर राय चौहान, शिवनंदन सिंह, शक्ति श्रीवास्तव, रेखा सहाय, कामेश्वर सिंह, सुमन राय चाहत, मिथिलेश चौबे एवं अन्य प्रमुख रहे.












