जमशेदपुर:झारखंड के सरायकेला- खरसांवा जिले के गम्हरिया थाना में न्याय की गुहार लगाने पहुंची एक पीड़ित महिला के साथ थाने में तैनात पुलिसकर्मी द्वारा कथित दुष्कर्म की शर्मनाक और जघन्य घटना के विरोध में भाजपा बारीडीह मंडल महिला मोर्चा के नेतृत्व में बागुनहातु चौक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया.प्रदर्शन के माध्यम से हेमंत सरकार की लचर कानून-व्यवस्था एवं ध्वस्त महिला सुरक्षा व्यवस्था के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया गया. (नीचे भी पढ़े)

साथ ही दोषी पुलिसकर्मी के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई एवं पीड़िता को अविलंब न्याय दिलाने की मांग की गई. इस दौरान भाजपा बारीडीह मंडल अध्यक्ष कुमार अभिषेक, पंकज प्रिय, राजेश गोस्वामी, मीरा झा,प्रमिला साहू, नीलम देवी, मिनी सिंह, कमला देवी, सरस्वती साहू, आरती यादव, सुनीता नामता, मप्पी रॉय, साकेत कुमार, विष्णु कुमार, राम मिश्रा, अनिकेत रॉय, कुमार आशुतोष, दीपक शर्मा, नारायण लोहरा, अरुण कुमार,आदि महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित थीं.












