जमशेदपुर : जमशेदपुर के उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय राजमार्ग (नेशनल हाइवे) पर अतिक्रमण एवं अवैध पार्किंग के विरुद्ध नियमित जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) महेश्वरी प्रसाद यादव एवं ट्रैफिक डीएसपी के नेतृत्व में डिमना चौक से गजानंद फैक्ट्री, धालभूमगढ़ तक विशेष जांच अभियान संचालित किया गया. अभियान के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध रूप से पार्क किए गए वाहनों एवं यातायात व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई. (नीचे भी पढ़े)

इस अभियान में कुल 27 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 1,73,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया. जिला प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुगम एवं सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के विरुद्ध अभियान नियमित चलाया जाएगा. वाहन चालकों एवं परिवहन संचालकों से अपील है कि वे राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनधिकृत रूप से वाहन पार्क न करें तथा यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को कम किया जा सके और आम नागरिकों को आवागमन में असुविधा न हो.















