सरायकेला : आरआइटी थाना क्षेत्र की मीरूडीह बस्ती में रविवार रात पारिवारिक विवाद महिला राधिका सवैयां की चाकू घोंप कर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने उसके दूसरे पति विजय बानरा को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, एक नवंबर की रात किसी पारिवारिक विवाद को लेकर विजय बानरा ने राधिका पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह वह गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद परिजन स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए तत्काल टीएमएच ले गए, हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. (नीचे भी पढ़ें)
घटना के संबंध में मृतका की सास बसंती सिंकू ने आरआइटी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने आरोपी विजय बानरा को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू, एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.












