जमशेदपुर : दीपावली की खुशियां हर घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से सामाजिक संस्था वॉइस ऑफ ह्यूमैनिटी की टीम ने इस वर्ष भी जरूरतमंद परिवारों के साथ दीपावली का त्योहार मनाया. इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने जुगसलाई स्थित बलदेव बस्ती पहुंचकर सैकड़ों झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले परिवारों के बीच विशेष दिवाली पैकेट का वितरण किया. (नीचे भी पढ़ें)

संस्था की ओर से तैयार किए गए दिवाली पैकेट में दीपक, तेल, लड्डू, पटाखे, लावा, मिठाई, मोमबत्ती सहित त्योहार से जुड़ी अन्य आवश्यक सामग्री शामिल थी. टीम के सदस्यों ने बस्ती में घर-घर जाकर परिवारों को दिवाली पैकेट भेंट किए और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं. इस दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था. (नीचे भी पढ़ें)
संस्था के संस्थापक हरि सिंह राजपूत ने कहा कि दीपावली की असली सार्थकता तभी है, जब खुशियों के दीप जरूरतमंदों के घरों में भी जलें. त्योहार की खुशियां समाज के हर वर्ग तक पहुंचनी चाहिए. इसी सोच के साथ संस्था हर वर्ष जरूरतमंद परिवारों के बीच दीपावली मनाती है. इस सेवा अभियान में हरि सिंह राजपूत, चंदन, मोहित, शुभम, आलोक, रानी सिंह, योगेश, महेश, बबलू, हैप्पी, अभिषेक, राहुल, रौशन, उदयान, राज, मोलू, लक्खू सहित संस्था के अन्य सदस्य शामिल रहे.












