जमशेदपुर : धनतेरस और दीपावली 2026 के अवसर पर जमशेदपुर शहर में सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और यातायात पुलिस ने कड़े कदम उठाए हैं. पुलिस उपाधीक्षक यातायात, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, त्योहार के दौरान शहर के भीतर भारी वाहनों के परिचालन पर विशेष प्रतिबंध रहेगा. इसके तहत 6 नवंबर को दोपहर 03 बजे से रात्रि 01 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों (बस को छोड़कर) का परिचालन पूर्णतः वर्जित रहेगा. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं, 7 नवंबर को दोपहर 03 बजे से रात्रि 01 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों (बस को छोड़कर) का परिचालन पूर्णतः वर्जित रहेगा. 8 नवंबर को सुबह 06 बजे से 9 नवंबर की सुबह 06 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों (बस को छोड़कर) का परिचालन पूर्णतः वर्जित रहेगा. त्योहारों के दौरान शहर में खरीदारी करने वाले आम नागरिकों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए यह यातायात प्रतिबंध लागू किया गया है ताकि किसी भी तरह की यातायात समस्या या दुर्घटना से बचा जा सके.












