जमशेदपुर : स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुविधाजनक और आरामदायक बनाने के उद्देश्य से जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) मरीजों को अस्पताल में उपलब्ध डिजिटल भुगतान सुविधा का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है. इस सुविधा के माध्यम से मरीज अपने मोबाइल फोन से ही आसानी और सुरक्षित तरीके से भुगतान कर सकते हैं. कई मरीजों को जानकारी नहीं है कि वे भुगतान काउंटर पर जाए बिना ही ओपीडी परामर्श, जांच, विभिन्न मेडिकल टेस्ट और अस्पताल के बिलों का भुगतान कर सकते हैं. इस सुविधा के तहत यूपीआइ, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के जरिए भुगतान किया जा सकता है. इससे मरीजों का समय बचता है और अस्पताल में उनका अनुभव भी अधिक सहज और सुविधाजनक बनता है. कुछ ही क्लिक में मरीज टीएमएच के डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं और सीधे संबंधित सेवा का लाभ ले सकते हैं. इससे उन्हें अनावश्यक इंतजार नहीं करना पड़ता और वे अपना ध्यान सबसे जरूरी चीज यानी अपने स्वास्थ्य और जल्द स्वस्थ होने पर केंद्रित कर सकते हैं. डिजिटल भुगतान की यह सुविधा मरीजों की सहूलियत को ध्यान में रखकर शुरू की गई है. ओपीडी में आने वाले मरीजों को अब बिलिंग काउंटर पर लंबी कतारों में लगने की जरूरत नहीं होगी. इससे उन्हें डॉक्टर से परामर्श लेने और जरूरी जांच कराने में कम समय लगेगा. वहीं, डायग्नोस्टिक जांच कराने वाले मरीज डॉक्टर की सलाह मिलने के तुरंत बाद ही भुगतान कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें दोबारा बिलिंग काउंटर तक जाने की जरूरत नहीं होगी. इस सुविधा का सबसे अधिक लाभ अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को मिलता है. अब वे वार्ड से ही अस्पताल के बिलों का डिजिटल भुगतान कर सकते हैं. इससे मरीज बिना किसी परेशानी के डिस्चार्ज से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी कर सकते हैं और अलग-अलग काउंटरों पर जाने की जरूरत के बिना आसानी से घर लौट सकते हैं. (नीचे भी पढ़ें)
डिजिटल भुगतान क्यों अपनाएं?
कंपनी के मुताबिक, डिजिटल भुगतान से बिलिंग काउंटर पर लंबी कतारों में लगने से बचें और समय बचाता है. इसके अलावा यूपीआइ, कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए सुरक्षित भुगतान होगा. डॉक्टर से परामर्श और जांच की सुविधाओं का जल्दी लाभ ले सकते है. अस्पताल से छुट्टी की प्रक्रिया को आसान और सुविधाजनक बनेगा. भुगतान की तुरंत पुष्टि प्राप्त लोग कर सकते है. काउंटरों पर भीड़ कम करने में मदद करें और अस्पताल के माहौल को मरीजों के लिए अधिक सुविधाजनक बनाएं. हर डिजिटल भुगतान से मरीजों और उनके परिजनों के लिए अस्पताल की सेवाएं अधिक तेज और सुविधाजनक बनती हैं. डिजिटल भुगतान अपनाकर मरीज प्रशासनिक औपचारिकताओं में कम समय लगाकर अपने इलाज और देखभाल पर अधिक ध्यान दे सकते हैं. टाटा मेन हॉस्पिटल मरीजों के अनुभव को बेहतर बनाने और स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ बनाने के लिए तकनीक आधारित सरल सुविधाओं को लगातार बढ़ावा दे रहा हैय अस्पताल मरीजों और उनके परिजनों से अपील करता है कि वे डिजिटल भुगतान सुविधा का अधिक से अधिक उपयोग करें और कैशलेस व परेशानी मुक्त तरीके से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं. आपका इलाज कतार में इंतजार नहीं करना चाहिए के स्लोगन के साथ टीएमएच में डिजिटल भुगतान अपनाएं और अस्पताल में तेज, आसान और सुविधाजनक सेवाओं का लाभ उठा सकते है.












