चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के शांति निकेतन पल्ली कॉलोनी और रेलवे अंडर पास के समीप नयाबाजार स्थित वन भूमि पर वन विभाग द्वारा स्वीकृत भवन निर्माण कार्य स्थल पर विभाग द्वारा किसी तरह के सूचना पट नहीं लगवाया गया है. योजना स्थल पर सूचना पट नहीं होने के कारण क्षेत्र के लोगों को पूर्ण जानकारी नहीं मिल पा रही हैं कि आखिर विभाग द्वारा क्या बनवाया जा रहा है और इसकी प्राक्कलन राशि क्या है. योजना स्थल पर देखरेख कर रहें लोगों से पूछताछ करने पर वे भी योजना की पूर्ण जानकारी नहीं दे पा रहे हैं, वे लोग सिर्फ इतना ही बता पाए की वे विभाग के पदाधिकारी द्वारा दिए गए नक्शे के आधार पर भवन निर्माण कार्य कर रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)
कहा कि योजना निर्माण विभाग के पदाधिकारी के देखरेख में हो रहा है. इस संबंध में जमशेदपुर के डीएफओ सबा आलम अंसारी से दूरभाष पर संपर्क कर जानकारी लेने का प्रयास किया गया परंतु संपर्क नहीं होने के कारण योजना की पूर्ण जानकारी नहीं मिल पाई है.












