जमशेदपुर : भाजपा प्रदेश एवं जिला के निर्देशानुसार भाजपा सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार के नेतृत्व में सोनारी राम मंदिर, अटल चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया. आदिवासी समाज की बेटी, सरना कोड एवं आदिवासी अधिकारों की मुखर आवाज स्वर्गीय निशा भगत की संदिग्ध मृत्यु, उनके अंतिम बयान और उनके पिता द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के विरोध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं झारखंड सरकार का पुतला दहन किया गया. इस प्रदर्शन का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार ने किया. (नीचे भी पढ़े)

इस अवसर पर मुख्य रूप से सोनु ठाकुर, सत्येन्द्र सिंह यादव, रवि ठाकुर, प्रदीप सिंह, अभिषेक डे, कृष्णा यादव, नेहा साहू, भूपेंद्र सिंह, विकास साहू, मनोज कुमार मिश्रा, दीपक नाग, बिराज डे, जय प्रकाश प्रसाद, अशोक सिंह, तापस नंदी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे. इस मौके पर सोनारी भाजपा मंडल की ओर से मांग की गयी कि पूरे प्रकरण की सीबीआइ द्वारा निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, स्वर्गीय निशा भगत के अंतिम बयान और पिता द्वारा लगाए गए आरोपों की गंभीरता से जांच हो और आरोपितों की अविलंब गिरफ्तारी कर कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.












