जमशेदपुर : भाजपा बिष्टुपुर मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन पाण्डेय के नेतृत्व में निशा भगत की निर्मम हत्या के विरोध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया. इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ जटाशंकर पांडेय ने कहा कि आदिवासी समाज की बेटी निशा भगत के साथ हुई इस हृदयविदारक घटना ने सरकार की संवेदनशीलता और जवाबदेही पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है. भाजपा का आरोप है कि वर्तमान सरकार आदिवासी समाज की सुरक्षा करने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है. बिष्टुपुर मंडल अध्यक्ष मारुती नन्दन पांडेय ने कहा कि जब तक निशा भगत को न्याय नहीं मिलता और इस मामले की सीबीआई जांच सुनिश्चित नहीं होती, तब तक भाजपा का लोकतांत्रिक विरोध और संघर्ष जारी रहेगा.( नीचे भी पढ़े)
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजकुमार शाह, मंडल महामंत्री विश्वनाथ दीप, मंडल उपाध्यक्ष रोहित सिंह, कार्यालय मंत्री प्रदीप मूर्ति, वागा जी,इंद्रजीत सिंह तोमर, देवदत्त मुखर्जी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे. इस मौके पर बिष्टुपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष मारुती नन्दन पांडेय ने कहा जब तक निशा भगत को न्याय नहीं मिलता और इस मामले की सीबीआई जांच सुनिश्चित नहीं होती, तब तक भाजपा का लोकतांत्रिक विरोध और संघर्ष जारी रहेगा और हमारी मांग है. हेमंत सोरेन सरकार नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे और निशा भगत को अविलंब न्याय मिले.












