चाकुलिया : चाकुलिया नया बाजार स्थित कलकत्ता पिंजरापोल सोसाइटी द्वारा संचालित गौशाला परिसर में 17 नवंबर से दो दिवसीय गोपाष्टमी महोत्सव आयोजित होगा. महोत्सव को लेकर गौशाला संचालन कमेटी द्वारा तैयारियां जोर शोर से की जा रही है. कमेटी के सदस्यों ने बताया कि 17 नवंबर को सुबह 8 बजे गोमाता पूजन, 9 बजे गौशाला से गोमाता जुलूस निकाल कर बाजार भ्रमण किया जाएगा, शाम 4 बजे गोपाष्टमी मेला का उद्घाटन और शाम 7 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 18 नवंबर की संध्या 7 बजे गोपाष्टमी मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)
महोत्सव को सफल बनाने में अध्यक्ष गिरिधारी लाल गोयनका, मेला संयोजक अविनाश सुरेका, महामंत्री आलोक लोधा, मेला सह संयोजक विकास अग्रवाल, विवेकानंद लोधा समेत अन्य जुटे हुए हैं.












