बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के खंडामौदा से गमारिया गांव जाने वाली मुख्य सड़क पर स्थित पुलिया काफी जर्जर होने से सड़क दुर्घटना की संभावना बनी हुई है. ग्रामीणों ने इसकी सूचना क्षेत्र के विधायक समीर मोहंती को देकर जल्द मरम्मत करवाने की मांग की है. लोगों ने कहा कि पुलिया के पास मिट्टी कटाव होने के कारण पुलिया के पास गड्ढा हो गया है, जिससे कभी भी सड़क दुर्घटना होने की संभावना है. (नीचे भी पढ़ें)
सूचना पाकर विधायक श्री मोहंती स्थल पहुंचकर जर्जर पुलिया का अवलोकन किया और डीडीसी को दूरभाष पर जानकारी देकर क्षतिग्रस्त पुलिया के किनारे गार्डवाल निर्माण करवाने की बात कहीं है, ताकि पुलिया को और अधिक क्षतिग्रस्त होने से बचाया जा सके और लोगों का आवागमन सुरक्षित हो सके.












