असम : असम में बुधवार सुबह गुवाहाटी के दिगारू के पास बड़ा रेल हादसा हो गया. कोलकाता से सैरंग जा रही कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस (13125) का इंजन समेत पांच डिब्बे पटरी से उतर गए. बताया जा रहा है कि हादसा सुबह करीब 6:54 बजे हुआ. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. हादसे में कई लोग घायल है. हालांकि, रेलवे का कहना है कि सभी यात्री सुरक्षित है. (नीचे भी पढ़ें)
सुबह करीब 06.54 बजे हुआ हादसा : पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के सीपीआरओ कपिनजल किशोर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को सुबह लगभग 06:54 बजे असम के दिगारू रेलवे स्टेशन पर जब ट्रेन संख्या 13125 कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस को किसी दूसरी ट्रेन को रास्ता देने के लिए रोका जा रहा था, तब लोको पायलट ट्रेन की स्पीड को कंट्रोल नहीं कर सके. इसकी वजह से ही कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतर गई, जिसमें इंजन और पांच कोच पटरी से उतर गए. (नीचे भी पढ़ें)
राहत बचाव कार्य जारी : वहीं, मौके पर पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल और स्थानीय प्रशासन की टीम भी मौजूद है. बताया जा रहा है कि यात्रियों को दूसरे ट्रेन से भेजा जा रहा है.












