जमशेदपुर: बुधवार को कदमा निवासी अधिवक्ता भगवान दास का टाटा मुख्य अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. वे लगभग 70 वर्ष के थे. स्वर्गीय भगवान दास के परिवारजन इस दुःखद घटना से मर्माहत है. साथ ही जमशेदपुर व्ययवहार न्यायालय के अधिवक्तागण शोक संतप्त है. ज्ञात हो कि 7 नवंबर को स्वर्गीय भगवान दास कीनन स्टेडियम के पास से अपनी स्कूटी से गुजर रहे थे, जिसके बाद वे दुर्घटनाग्रस्त हो कर रास्ते पर ही गिर गए. कुछ राहगीरों ने उन्हें टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया और उनके परिजनों को सूचित किया. जिनके बाद उन्हें इलाज के टीएमएच के सीसीयू में रखा गया. (नीचे भी पढ़ें)
चिकित्सा के दौरान इस बात की जानकरी हुई कि उनके सर में काफी चोट आई थी लेकिन स्थिति नियंत्रण में नहीं आ सकी और इलाज के दौरान बुधवार सुबह 07:00 बजे अंतिम सांस ली. उनके निधन के बाद पार्थिव शरीर का अंत्येष्टि सभी परिजनों के आगमन के उपरांत पार्वती घाट में किया जाएगा












