जमशेदपुर : जमशेदपुर के वरिष्ठ नागरिकों के हक और हितों की आवाज उठाने वाले वरिष्ठ नागरिक संघ के संस्थापक शिव पूजन सिंह (88) का मंगलवार की रात निधन हो गया. वे पिछले चार दिनों से टीएमएच में इलाजरत थे, जहां मंगलवार की रात करीब 10 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनके निधन की खबर मिलते ही सामाजिक व राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई. मृतक अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए है. उनके तीन बेटे और एक बेटी है. (नीचे भी पढ़ें)
उनके बेटे पप्पू सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह 9 बजे शव यात्रा साकची गांधी घाट के लिए प्रस्थान करेगा. गांधी घाट में अंतिम दर्शन के लिए एक घंटा तक शव रखा जाएगा. वहां से बनारस के लिए निकलेंगे. मणिकर्णिका घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. वे मानगो के पारस नगर के रहने वाले थे.












