जमशेदपुर : युवा जनता दल यूनाइटेड (युवा जदयू) की प्रदेश कमेटी की पहली सूची की घोषणा संयुक्त रूप से जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो एवं युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह ने की. इस अवसर पर जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश महासचिव कौशल कुमार एवं युवा जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे. घोषित सूची में दो प्रदेश उपाध्यक्ष, तीन प्रदेश महासचिव एवं चार प्रदेश सचिवों के नामों की घोषणा की गई. (नीचे भी पढ़ें)
हालांकि, यहां प्रदेश सचिव के पांच पद है. एक पद खाली है. इसके तहत प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह और प्रमोद रावत, प्रदेश महासचिव चंद्रभूषण सिंह, प्रीतेश्वर द्विवेदी, सुजीत वर्मा, प्रदेश सचिव रोशन कुमार, सुहैल अंसारी, रविंद्र देव चरण और राजकुमार महतो बनाये गये. नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया कि युवा जदयू की नई टीम संगठन को मजबूत करने, युवाओं को पार्टी से जोड़ने तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. नई कमेटी की घोषणा से युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है.












