
जमशेदपुर : देश में बढ़ती महंगाई, सार्वजनिक क्षेत्रों के निजीकरण, किसानों की समस्या, बेरोजगारी, श्रम कानूनों में बदलाव आदि समस्याओं को लेकर संयुक्त वाम मोर्चा की ओर से जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया. साथ ही एक जुलूस के शक्ल में साकची गोलचक्कर से लेकर जिला मुख्यालय तक आक्रोश रैली निकाल केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की गई. वहीं इनके द्वारा देश के प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी जिले के उपायुक्त के माध्यम से सौंपा गया. सोपे ज्ञापन के माध्यम से इन्होंने तत्काल इन सभी मुद्दों पर ठोस कदम उठाए जाने की मांग की.




