जमशेदपुर : स्वतंत्रता सेनानी कोका कमार करमाली की 165वीं जयंती पर शनिवार को बारीडीह चौक पर आयोजित की गयी. जयंती के अवसर पर विभिन्न आदिवासी- मूलवासी आदि समाजों द्वारा भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. इस अवसर पर संस्था के अमूल्य कर्मकार एवं दल गोविंद लोहारा ने बताया कि हम लोग झारखंड के विकास के लिए लगातार लगे हुए हैं. शनिवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हर साल किया जाता है. (नीचे भी पढ़ें)
इस वर्ष यदि मौसम सही रहा, तो इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा. अगर बारिश होने लगी, तो सांस्कृतिक कार्यक्रम को रद्द कर दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि बिरसा सेना, करमाली संघर्ष समिति, लोहार समाज सहित विभिन्न आदिवासी- मूलवासी समाज के लोग शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं और उत्साह पूर्वक जन्मदिन मना रहे हैं.















