जमशेदपुर : कांग्रेस पार्टी के जमशेदपुर जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने कोल्हान के प्रख्यात चिकित्सक एवं गरीबों के मसीहा डॉ.कृपाल सिंह सिद्धू के 94वे जन्मदिन पर उनके आवास नारायणा पहुंच कर सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि जिस सेवाभाव से डॉ सिद्धू लंबे समय से गरीब मरीजों का निःशुल्क इलाज कर रहे हैं, वह हम सभी के लिए प्रेरणादायक है. वे बोले देश में कांग्रेस की सरकार होती तो अब तक डॉक्टर साहब को पद्म सम्मान मिल चुका होता. (नीचे भी पढ़े)
वे बोले जिस समय डॉक्टर साहब ने पद्म सम्मान के लिए ऑनलाइन आवेदन दिया था उस समय भाजपा की सरकार थी और किसी ने पद्म सम्मान के लिए उनका सहयोग नहीं किया. परविंदर सिंह ने कहा कि अगर केंद्र में कांग्रेस की सरकार आयेगी तो मैं खुद डॉक्टर साहब के लिए दिल्ली जाकर प्रयास करूंगा. इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष आशुतोष सिंह, महासचिव राकेश साहू,सोशल मीडिया प्रभारी राजकुमार एवं कांग्रेस ओबीसी नेता इंदु भूषण मुख्य रूप से उपस्थित रहे. सभी ने डॉक्टर सिद्धू को पुष्पगुच्छ देकर उनसे आशीर्वाद भी लिया.












