जमशेदपुर : गुरु नानक जी के प्रकाश पर्व एवं गुरु पूर्णिमा के अवसर पर 24 नवंबर 2026 को जमशेदपुर शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है. पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के यातायात पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, इस दिन शहर में भारी वाहनों के परिचालन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा. हालांकि, यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बसों को इस पाबंदी से छूट दी गई है. जारी निर्देश के मुताबिक, यह यातायात व्यवस्था 24 नवंबर को सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक प्रभावी रहेगी. (नीचे भी पढ़े)
यातायात डीएसपी कार्यालय से 21 नवंबर को जारी निर्देश के तहत यातायात के माध्यम से इस आदेश की प्रतिलिपि वरीय पुलिस अधीक्षक, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक (नगर व ग्रामीण), अपर जिला दण्डाधिकारी (विधि-व्यवस्था), धालभूम के अनुमण्डल पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित सभी संबंधित थानों और यातायात प्रभारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है.















