जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट के इंजन डिवीजन में कार्यरत कर्मचारी सुबोध पात्रो (59) की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई. कर्मचारी की मौत के बाद मुआवजे और आश्रित को स्थायी नौकरी देने की मांग को लेकर परिजनों ने टाटा मोटर्स के मेन गेट पर जमकर बवाल काटा. साथ ही कंपनी गेट को जाम कर दिया गया. हालंकि पुलिस ने मामले को शांत करने का प्रयास किया. विदित हो कि इस मामले में प्रबंधन की ओर से करीब 77 लाख रुपये के भुगतान की जानकारी दिए जाने के बावजूद परिजन स्थायी नौकरी की मांग पर अड़े रहे. मजदूर नेता बंटी ने कंपनी प्रबंधन को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए मृतक के आश्रित को स्थायी नौकरी और उचित मुआवजा देने की मांग की है. (नीचे भी पढ़े)

उनका कहना है कि कर्मचारी की मौत के बाद परिवार को न्याय और आर्थिक सुरक्षा मिलनी चाहिए. इस मामले में सीएम से आला अधिकारियों को सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी, लेकिन अभी तक इसका को संतोषजनक जवाब नहीं मिला. उन्होंने कहा कि कर्मचारी पुत्र को जब तक न्याय नहीं मिल जाता तब तक यहां पर डेरा जमाकर उसकी मांग की आवाज को बुलंद करेंगे. उन्होंने कहा कि मृतक के परिजन को स्थायी नौकरी व जो उचित मुआवज मिलनी चाहिए. सुबोध पात्रो के दूसरे बेटे सहदेव पात्रो ने स्पष्ट रूप से आईओडी के तहत परिवार के एक सदस्य को स्थायी नौकरी देने की मांग रखी. परिजनों का कहना है कि उन्हें केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि परिवार के भविष्य की सुरक्षा भी चाहिए.















