चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित लैम्पस परिसर में बुधवार को कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के तत्वावधान में प्रखंड स्तरीय कृषि मेला सह उत्पाद प्रदर्शनी का पंचायत जन प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से फीता काट कर उद्घाटन किया. मौके पर दारिसाई कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक सुरेन्द्र मु़ंडा ने कहा की कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा समय समय पर क्षेत्र के किसानों को उन्नत खेती के प्रति जागरूक किया जाता है. कहा की किसान खेती कार्य के पूर्व मिट्टी की जांच कर लें इससे पता चल जाएगा की भूमि में क्या कमी है उसे पूरा कर उत्पादन बढ़ा सकते हैं. कहा की किसान जैविक खेती कार्य कर खेत बचा सकते हैं. और सरकार भी खेत बचाओ अभियान चला रही है. उन्होंने कहा कि किसान अपने अपने घरों में किचन गार्डेन बनाएं, इससे शुद्ध भोजन की सामग्री मिल जाएगी. कहा की किसान प्रकृति खेती करें और इसे बढ़ावा दे इससे कम खर्च पर बेहतर खेती कर अधिक आय प्राप्त कर पाएंगे. (नीचे भी पढ़े)

मौके पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करूणामय ने कहा की राज्य सरकार किसानों के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित करने का काम कर रही है. किसान सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर आर्थिक रूप से स्वावलंबी बने. उन्होंने कहा कि किसान जैविक पद्धति को अपना कर खेती कार्य करें इससे खेतों की गुणवत्ता बनी रहेगी और कम खर्च पर अधिक आय प्राप्त कर पाएंगें. इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य धरित्री महतो, मुखिया शिवचरण हांसदा,राधानाथ मुर्मू,दासो हेम्ब्रम,मोहन सोरेन,पुनम मांडी, टुलू साव, जगन्नाथ महतो,विशाल बारिक,तापस दास,बीटीएम दिलेश्वर महतो,एटीएम निर्मल महतो,गोपाल चन्द्र पात्र समेत अन्य उपस्थित थे।अंत में जन प्रतिनिधियों ने किसानों द्वारा लाएं गये कृषि सामग्रियों का अवलोकन किया गया.















