जमशेदपुर : जमशेदपुर स्थित द ग्रैजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वीमेन की नई प्रभारी प्राचार्य डॉ सविता मिश्रा ने आज विधिवत् प्रभार ग्रहण कर लिया. कॉलेज की वरीय शिक्षिका एवं गणित विभाग की अध्यक्ष डॉ सविता मिश्रा को कॉलेज की शिक्षिकाओं एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने उनके चेयर तक पहुंचाया तथा पुष्प गुच्छ देकर उन्हें नये दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर डॉ सविता मिश्रा ने उपस्थित शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों से कहा, ‘विश्वविद्यालय ने जिस उद्देश्य से यह जिम्मेदारी दी है, उसे आप सभी का सहयोग और साथ लेकर पूरा करने का प्रयास करूंगी. यह एक दायित्व है जिसका निर्वहन करना है, इसमें आप सभी का साथ आवश्यक है.’ (नीचे भी पढ़ें)
पदभार ग्रहण करने के बाद कॉलेज के विभिन्न विभागों के लोगों ने मिलकर उन्हें पदभार ग्रहण करने पर पुष्प गुच्छ देकर अपने अपने विभाग की तरफ से बधाई दी. इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ किरण दूबे, डॉ अनुराधा वर्मा, प्रो प्रतीमा सिन्हा, डॉ सुनीता बांकिरा, डॉ विनय कुमार सिंह, प्रो फरजाना नईम, डॉ अनामिका कुमार, डॉ अनामिका कुमारी, डॉ कुमारी अनामिका, डॉ संगीता बिरुआ, डॉ पूनम रजक, डॉ दीप्ति, डॉ मुक्ता रानी, डॉ नूपुर, डॉ पूर्वा दुबे, डॉ उषा सिंह, डॉ सोनी सिन्हा, डॉ नम्रता कुमारी, डॉ स्मिता नन्दी, डॉ कल्याणी झा, डॉ फिरदौस जबीन, डॉ निशा कांगुरी, प्रो सुदिप्ता, शुभोश्री सेन राय, प्रकाश कुमार, शरण, यामिनी, निशा, किरण, आस्मां, श्रेया, रूपा, ऋचा, वर्षा, लाली उत्तरा सहित महाविद्यालय के सदस्य उपस्थित रहे.















