जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर 4 में बुधवार रात बारात के दौरान दूल्हे की गाड़ी में तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है. घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है. गुरुवार को पीड़ित परिवार मानगो थाना पहुंचा और मामले की शिकायत दर्ज करायी. बताया जाता है कि बुधवार रात जवाहरनगर रोड नंबर 4 में शादी समारोह के तहत बारात निकाली गयी थी. इस दौरान परिवार के सभी सदस्य और बाराती शादी की रस्मों में व्यस्त थे. इसी बीच किसी ने दूल्हे की गाड़ी को निशाना बनाते हुए उसमें तोड़फोड़ कर दी. समारोह में व्यस्त होने के कारण उस समय किसी का ध्यान गाड़ी की ओर नहीं गया. (नीचे भी पढ़ें)

शादी समारोह संपन्न होने के बाद जब लोगों ने गाड़ी की हालत देखी तो उसमें तोड़फोड़ किए जाने की जानकारी मिली. इसके बाद गुरुवार को पीड़ित परिवार मानगो थाना पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए शिकायत दर्ज करायी. (नीचे भी पढ़ें)
पीड़ित परिवार ने पुलिस से मामले की जांच कर गाड़ी में तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुटी है.















