चाकुलिया : संविधान दिवस पर गुरूवार को चाकुलिया और श्यामसुंदरपुर थाना परिसर में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ आयोजित किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

इस दौरान थाना प्रभारी राजेश कुमार और संतोष कुमार के नेतृत्व में उपस्थित पदाधिकारी व जवानों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पाठ को दोहराया. सभी ने संविधान में निहित मूल्यों, आदर्शों एवं लोकतांत्रिक सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराने का संदेश दिया. (नीचे भी पढ़ें)

थाना प्रभारी ने बताया कि भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है. सभी ने संविधान की प्रस्तावना में निहित न्याय, स्वतंत्रता को बनाएं रखने में अपने दायित्व का निर्वाहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाने का संकल्प लिया.












