जमशेदपुर: गोलमुरी स्थित आदिवासी हो समाज भवन में आदिवासी हो समाज युवा महासभा की ओर से 28 और 29 नवंबर 2026 को जमशेदपुर के बिरसा मुंडा टाउन हॉल, सिदगोड़ा में होने वाले 13वें नेशनल हो यूथ मीट-2026 “सिरजोन” की तैयारी अब पूरे जोश और जूनून के साथ चल रही है.महानगर से लेकर छोटे-छोटे गांव तक, हर युवा के दिल में एक ही आवाज गूंज रही है सिरजोन, सिरजोन. जमशेदपुर, रांची, चाईबासा, चक्रधरपुर, राउरकेला, भुवनेश्वर, मयूरभंज, क्योंझर, कोलकाता और दिल्ली, मुंबई,असम, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, बेंगलुरु जैसे महानगरों में रहने वाले हो युवा भी अब अपने गांव की ओर लौट रहे हैं. सोशल मीडिया, व्हाट्सएप्प ग्रुप, गांव की बैठकों और नुक्कड़ सभाओं में सिर्फ एक ही चर्चा है. इस बार का यूथ मीट सबसे ऐतिहासिक होगा.ग्रामीण युवा अपनी पारंपरिक वेशभूषा, मांदर की थाप, नृत्य और गीत की तैयारी में दिन-रात जुटे हैं. कोई टीम सांस्कृतिक कार्यक्रम की रिहर्सल कर रही है, तो कोई खेल, सेमिनार और स्वागत की तैयारी में लगे है. लड़कियां अपने हाथों से पारंपरिक साज-सज्जा बना रही हैं, तो लड़के मंच, पंडाल और व्यवस्था संभाल रहे हैं.(नीचे भी पढ़े)
फैशन शो, ड्रामा, पारम्परिक नृत्य, पेंटिंग के अलावा10 महत्वपूर्ण विषयों पर ओपन स्टेज पर चर्चा होगी. भारतीय संविधान की पांचवीं अनुसूची पर चर्चा, पेसा अधिनियम (पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तार) अधिनियम) पर चर्चा, कौशल विकास, रोजगार, व्यवसाय और उद्यमिता, करियर परामर्श और मार्गदर्शन, उच्च शिक्षा और रोजगार के अवसर,”हो” भाषा को आठवीं अनुसूची में संवैधानिक मान्यताव सामाजिक गतिविधियों में महिलाओं की घटती भागीदारी और महिला सशक्तिकरण, ट्रांसजेंडर व्यक्तियों का सामाजिक समावेशन और भागीदारीऔर बाल विवाह रोकथाम और अंतरजातीय विवाह रोकथाम शामिल है. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और स्वस्थ जीवनशैलीयह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है, यह हो समाज की एकता, भाषा, संस्कृति और अस्मिता का महाकुंभ है. हो भाषा, हो संस्कृति और हो पहचान को बचाने का संकल्प लेकर हजारों युवा जमशेदपुर पहुंचने वाले हैं.सिरजोन का मतलब ही है – नई रचना, नई उत्पत्ति. इस बार युवा सिर्फ देखने नहीं, इतिहास रचने आ रहे हैं.विभिन्न जनजातीय फूड, कपड़े, पुस्तकें, पारंपरिक खानपान हस्तशिल्प का प्रदर्शन रहेगा.इस तरह ” सिरजोन ” जनजातीय संस्कृति, परंपरा, खानपान, कला और पारंपरिक ज्ञान को एक मंच पर लाकर विविधता में एकता का संदेश देंगे. इस प्रेस वार्ता में आयोजन समिति की उपाध्यक्ष निकिता सोय, कोषाध्यक्ष सरस्वती सवैंया, सचिव वीना दिग्गी, सचिव रोशनी बोयपाई, युवा महासभा के केन्द्रीय उपाध्यक्ष सुरा बिरुली, जिला उपाध्यक्ष रवि सवैंया, डीबर पूर्ति, जेना सोय, लालमोहन जामुदा, निरल हेंब्रम, चरण उग्रसुंडी, रासिका केराई, राजेश पूर्ति, राम दहन बंकीरा , बीरेन केराई, राज जोंको, सिकंदर कुंकल, पिया बानरा , लक्ष्मी पूर्ति, सुनीता गगराई,अमीषा गगराई आदि थे.















