चाकुलिया : चाकुलिया के स्टील फैक्ट्री प्रांगन में आयोजित सात दिवसीय राम कथा सह मानस चतु: शती समारोह सह स्वर्ण जयंती के पांचवें दिन शुक्रवार को नया बाजार स्थित गौशाला परिसर से राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान की झांकी और कीर्तन मंडलियों के साथ और गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. 1000 महिलाएं कलश यात्रा में शामिल हुई. कलश यात्रा में शामिल महिला और पुरुष जय श्री राम के नारे लगा रहे थे. (नीचे भी पढ़ें)

गौशाला परिसर से निकली भव्य कलश यात्रा मुख्य पथ होते हुए पुराना बाजार बिरसा चौक होते हुए स्टील फैक्ट्री प्रांगन पहुंचकर समाप्त हुई. कलश यात्रा के मौके पर जगह-जगह पर समाजसेवीयों द्वारा स्टॉल लगाकर कलश यात्रा में शामिल महिलाओं के बीच पेयजल शरबद का वितरण किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा राम सीता, लक्ष्मण, हनुमान और तुलसीदास किरदार पर सजे झाकी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बिंदु रहा. 11 बजे से हवण किया गया. कलश यात्रा में विधायक समीर मोहंती, रवि झुनझुनवाला, भरत झुनझुनवाला, प्रभात झुनझुनवाला, दीपक झुनझुनवाला, गणेश रूंगटा, संजय लोधा, अमित भारतीय, राजेश लोधा, परमेश्वर रूंगटा, आनंद सेकसेरिया, दिनेश सिंह, नवीन केरिया, माधव झुनझुनवाला, भरत शर्मा, कौशल रुंगटा, भरत रूंगटा, बिट्ठल शर्मा, लिच्चु रूंगटा, कैशव रूंगटा, विक्रम लोधा समेत अन्य उपस्थित थे. वहीं कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी ना हो इसकारण जुलूस के साथ पुलिस जवान तैनात थे.















