आदित्यपुर: सरायकेला- खरसांवा जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत टोल ब्रिज मोड़ के पास शुक्रवार की सुबह एक सड़क हादसा हुआ. टोल ब्रिज मोड़ के पास सामान से लदी एक पिकअप वैन और टाटा चेसिस के बीच जोरदार टक्कर हुई. इस घटना में पिकअप वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. इस हादसे में पिकअप वैन का चालक गंभीर रुप से घायल हो गया. सूचना पाकर पुलिस घटना स्थल पहुंची और घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. (नीचे भी पढ़े)
बताया जा रहा है कि घायल चालक की स्थिति गंभीर बनी हुई है.हादसे के बाद मुख्य मार्ग पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. फिलहाल दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. पुलिस वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई करने में जुटी है.












