जमशेदपुर : वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ एहतेशाम वकारिब के नेतृत्व में जमशेदपुर पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन जीरो टॉलरेंस” के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. (नीचे भी पढ़ें)
गिरफ्तार अभियुक्तों में कमलपुर थाना क्षेत्र से हत्या के मामले में दो आरोपियों तथा ओलीडीह थाना क्षेत्र से मारपीट के मामले में एक आरोपी शामिल हैं. पुलिस ने सभी अभियुक्तों को गिरफ्तारी के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. जमशेदपुर पुलिस की ओर से अपराधियों के खिलाफ इस अभियान के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है.















