जमशेदपुर : टाटा संस के चेयरमैन के रुप में एन चंद्रशेखरन की फिर से नियुक्ति के मामले को चुनौती देने वाली याचिका पर तत्काल राहत देने से बंबई हाईकोर्ट ने इनकार कर दिया है. शुक्रवार को इस मामले को लेकर सुनवाई हुई. अदालत ने टाटा संस की 30 नवंबर को होने वाली बोर्ड ऑफ डायरेक्टर (निदेशक मंडल) की बैटक पर रोक लगाने से भी इनकार किया है. हालांकि, अदालत ने यह भी कहा है कि टाटा संस के निदेशक मंडल की 30 नवंबर को होने वाली बैठक निर्धारित कार्यक्रम के अनुरुप हो सकती है, लेकिन उसें लिये गये किसी भी फैसले का भविष्य अदालत के अंतिम आदेश पर निर्भर करेगा. बंबई हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अभय आहूजा की पीठ ने कहा कि 30 नवंबर की बोर्ड की बैठक होने दीजिये. बैठक में लिये गये किसी भी फैसले का भविष्य हमारे अंतिम आदेश पर निर्भर करेगा. हम आजकोई राहत नहीं दे रहे है. टाटा ट्रस्ट से जुड़े सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और आरडी टाटा ट्रस्ट ने टाटा संस के चेयरमैन के तौर पर एन चंद्रेशखरन का फिर से नियुक्ति करने को चुनौती दी गयी है. उनको तीसरी बार चेयरमैन नियुक्त करने के फैसले को चुनौती देते हुए टाटा संस और उसके छह डायरेक्टरों के खिलाफ दो याचिकाएं दायर की है.(नीचे भी पढ़े)
दोनों ट्रस्ट ने अदालत से बोर्ड की बैक टालने और उस पर रोक लगाने या चंद्रशेखरन को चेयरमैन के रुप में अपना मत देने से रोकने का अनुरोध किया है. 17 सितंबर को एन चंद्रशेखरन की नियुक्ति के फैसले को चुनौती दी गयी थी. शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान दोनों ट्रस्ट के वकीलों ने बोर्ड की बैठक स्थगित करने का अनुरोध भी किया, लेिकन टाटा संस ने इसका विरोध किया. टाटा संस की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे ने कहा कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने केंद्रीय बैंक को यह बताने के लिए 12 दिसंबर की समयसीमा तय की है कि कंपनी अनिवार्य सूचीबद्धता के निर्देश का पालन करेगी या नहीं, इस लिहाज से बोर्ड की बैठक जरूरी है. श्री साल्वे ने कहा कि बैठक में पारित कोई भी प्रस्ताव उच्च न्यायालय के आदेशों के अधीन होगा. सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट की ओर से अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि आरबीआई के निर्देश का इस्तेमाल टाटा संस बैठक कराने की बनावटी जल्दबाजी दिखाने के लिए कर ही है. बंबई हाईकोर्ट ने मामले में अन्य सारे प्रतिवादियों निदेशक मंडल के सदस्य, समेत अन्य सारे पक्ष को अपना हलफनामा दायर करने को कहा है. इस मामले की अब अगली सुनवाई 18 जनवरी 2027 को होगी.















