जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर के विभिन्न जोन में लंबे समय से व्याप्त बिजली की गंभीर समस्याओं को लेकर स्थानीय निवासियों और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का आक्रोश बढ़ता जा रहा है. इसी क्रम में शनिवार को भाजपा बिरसानगर मंडल के अध्यक्ष संजीव बनर्जी ने विद्युत विभाग कार्यालय का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया गया. इसे लेकर विद्युत विभाग के साइट इंजीनियर को ज्ञापन सौंपा गया. इस संदर्भ में रवि सिंह ने बताया कि बिरसानगर में कई स्थानों पर बिजली के खुले और लटकते तार, खराब ट्रांसफॉर्मर, बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या की शिकायत विभाग को की गयी है, इसके बावजूद इनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की है. जिससे भाजपाइयों में उबाल है और जनता के साथ मिलकर वे डीवीसी कार्यालय का घेराव और धरना प्रदर्शन किये है. (नीचे भी पढ़ें)
अपनी समस्या को लेकर वे एसडीओ को भी ज्ञापन सौंपे है. उनकी मांग हैं कि डीवीसी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा तत्काल क्षेत्र का निरीक्षण किया जाये. खुले और लटकते तारों को सुरक्षित किया जाये. बिना खंभे वाले तारों को उचित खंभों पर लगाये जाये तथा खराब ट्रांसफॉर्मरों को ठीक करने की मांग है. उनका कहना है कि यदि इन समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे विद्युत कार्यालय का गेट जाम करेंगे.















