
पोटका : पोटका प्रखण्ड में जुड़ी गांव में सरकार द्वारा आवंटन सरकारी शराब दुकान के संचालक अन्नु झा द्वारा अवैध रूप से नकली शराब बेचने का मामला उस समय उजागर हुआ, जब एक ग्राहक द्वारा शिकायत किया गया. मामला को गंभीरता से लेते हुए ग्रामीणों द्वारा उक्त शराब की दुकान पर हो-हल्ला किया गया. जिसपर शराब दुकान कर्मी द्वारा तत्काल नकली शराब को हटा दिया गया. हालांकि घटना की जानकारी एक्ससाईज विभाग को सुचीत कर दिया गया हैं.
क्या है मामला
मंगलवार को लगभग दोपहर समय एक ग्राहक द्वारा शराब खरीदने के लिए सरकारी दुकान पहंुचे जहां उन्होंने 100 पाईपर का एक 180 एमएल का बोतल ली गई. बोतल में ना ही उसमे रेट का जिक्र किया गया था और ना ही डिस्पेच नम्बर दी गई थी. इस पर ग्राहक ने नाराजगी जताते हुए शराब दुकान कर्मी को चेतावनी दी गई. दुकान कर्मी द्वारा बहस बाजी करना शुरू कर दिया जिसपर ग्राहक ने हंगामा किया. वहीं उपस्थित ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यह शराब दुकान समय से पहले खुल जाती है और समय के काफी देर बाद ही बंद भी होती हैं. इस पर कार्यवाही होना अत्यंत आवश्यक हैं. एक्ससाइज विभाग (मोबाइल दरोगा) प्रवीन कुमार राणा ने बताया कि सूचना मिली हैं. जल्द ही जुड़ी स्थित शरकारी दुकान पर छापेमारी किया जाएगा. पकड़ाये जाने पर विभागिय कार्यवाही की जाएगी.




