
जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन का उपचुनाव 19 अक्तूबर को होगा. इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है. इसके तहत यूनियन के हॉट स्ट्रिप मिल (एचएसएम) के एक सीट के लिए पांच लोगों ने नामांकन किया. इसके लिए दो लोगों ने नामांकन दाखिल किया है. एक सीट के लिए शिवशंकर सिंह, आलोक कुमार सिंह, मुकेश दुबे, मोहन सिंह और राम प्रकाश महतो शामिल है. इसके अलावा एसएमडी विभाग के एक सीट के लिए बिरेंद्र कुमार सिंह के बीच सीधा मुकाबला है.


