
जमशेदपुर : टाटा संस और टाटा स्टील के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को टाटा वर्कर्स यूनियन की ओर से माइकल जॉन अवार्ड इस साल दिया जायेगा. 31 अक्तूबर को इसको लेकर यूनियन में भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें उनको यह अवार्ड दिया जायेगा. इस मौके पर मजदूर नेताओं से लेकर तमाम लोगों को आमंत्रित किया गया है. शुक्रवार को यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद, महामंत्री सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडेय समेत अन्य लोगों ने मिलकर इस तैयारियों को अंतिम रुप दिया. इस दौरान टाटा स्टील के वीपी एचआरएम सुरेश दत्त त्रिपाठी भी मौजूद थे. इन लोगों ने यूनियन का भ्रमण किया. कहां से आना है, कहा जाना है, इसके बारे में भी विस्तृत जानकारी हासिल की. एन चंद्रशेखरन इस दौरान टाटा वर्कर्स यूनियन के कॉफी टेबल बुक का भी विमोचन करेंगे. वीजी गोपाल हेरिटेज के नये लुक का भी अनावरण करने के बाद इस अवार्ड समारोह में हिस्सा लेंगे. समारोह में किसी तरह की कोई कमी नहीं रह जाये, इसको लेकर पूरा अभ्यास किया गया.


