
जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन के चुनावी राजनीति गरम होती नजर आ रही है. बुधवार को टाटा वर्कर्स यूनियन के एनएस ग्रेड के कमेटी मेंबरों का एक दल अध्यक्ष आर रवि प्रसाद से मुलाकात की. टाटा वर्कर्स यूनियन में विभिन्न विभागों से कर्मचारियों के ज्ञापन लेने की प्रक्रिया पर सवाल उठाया. इनका कहना है की टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबर रात दिन मजदूरों की समस्याओं को दूर करने के लिए मेहनत करते हैं लेकिन कुछ लोग राजनीतिक विद्वेष से उन पर निशाना साधने के उद्देश्य से कर्मचारियों को ज्ञापन लेकर भेज दे रहे हैं और मजदूरों को यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि उनके विभाग या सेक्शन में किसी तरह का कोई काम नहीं हो रहा है, जो आपत्तिजनक स्थिति है. टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष से लोगों ने मांग की कि बेवजह ज्ञापन सौंपने वालों को यूनियन के दरवाजे से ही लौटा दिया जाए. वैसे यूनियन का दफ्तर मजदूरों की समस्याओं को सुनने के लिए चलाया जाता है, लेकिन कमेटी मेंबर की राजनीति भी इस पर हावी होती नजर आ रही है जिससे राजनीतिक माहौल गरम नजर आ रहा है.




