
सरायकेला : जिला के चांडिल गोलचक्कर पर स्थापित स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर हटाने के विरोध में आज आल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टुडेंट आर्गेनाईजेशन ने सरायकेला समाहरणालय में रैली निकाल जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान डीसी को सौंपे गए ज्ञापन में खुदीराम बोस की प्रतिमा पुनः स्थापित करने तथा प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर हटाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की. उधर इस पूरे मसले पर डीसी ए दोड्डे ने छात्र संगठन के सदस्यों को कहा कि पूरे मामले को लेकर पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. वहीं आगामी चुनाव के बाद इस मुद्दे का स्थायी समाधान करने का प्रयास किया जाएगा. गौरतलब है कि चांडिल गोलचक्कर का नामकरण को लेकर काफी समय से विवाद चला आ रहा है.







