
जमशेदपुर : टाटा स्टील की अनुषंगी इकाई टाटा रोबिन फ्रेजर लेबर यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने अपनी कमेटी घोषित कर दी है. नयी कमेटी में अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय के साथ ही डिप्टी प्रेसिडेंट रास बिहारी राय, उपाध्यक्ष संजय कुमार, महासचिव एमएच हीरामानेक, सहायक सचिव बी पूर्ति और अंजनी कुमार, कोषाध्यक्ष नवीन कुमार, सहायक कोषाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, अध्यक्ष के दो सलाहकार एमबी चतुर्वेदी और एम महतो बनाये गये है. एक्जीक्यूटिव कमेटी मेंबर के तौर पर पीके सिंह, एसएस महतो, डीके प्रजापति, बेबी कुमारी, सुशील कुमार, राजन शेरपा, जेएस मुंडा और पदमजीत शामिल है. आपको बता दें कि रविवार को टीआरएफ यूनियन की आमसभा हुई थी. इसमें यूनियन के अध्यक्ष के तौर पर राकेश्वर पांडेय का को-ऑप्सन किया गया था जबकि उनको अध्यक्ष भी मनोनित कर नयी कमेटी बनाने के लिए उनको अधीकृत किया गया था. इसके आधार पर सोमवार को राकेश्वर पांडेय ने नयी कमेटी की घोषणा कर दी.





