
जमशेदपुर : कृषि बिल 2020 के समर्थन में किसानों द्वारा बुलाए गए देशव्यापी भारत बंद का जमशेदपुर में भी असर देखा जा रहा है. देशभर के लगभग 24 राजनीतिक संगठन किसानों के समर्थन में भारत बंद को कराने सड़क पर उतर चुके हैं. कई राज्य सरकारों ने भी किसानों द्वारा बुलाए गए इस बंदी को अपनी स्वीकृति दी है.
आपको बता दें झारखंड सरकार ने भी कृषि बिल 2020 के विरोध में किसानों द्वारा बुलाए गए देशव्यापी भारत बंद को अपना नैतिक समर्थन देने का ऐलान किया है. इधर छिटपुट घटनाओं को छोड़ जमशेदपुर में बंद का मिला जुला असर मंगलवार सुबह से देखने को मिल रहा है. जहां बंद समर्थक सुबह से ही शहर के अलग-अलग इलाकों में घूम-घूम कर किसानों के समर्थन में बंध को सफल बनाने की अपील करते नजर आए.
बंद समर्थकों में कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता अधिक संख्या में सड़क पर नजर आए. वैसे जिला प्रशासन की ओर से बंद समर्थकों को रोकने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं. हालांकि ज्यादातर व्यवसायियों एवं कारोबारियों ने स्वतः ही अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखा. कुल मिलाकर शहरी जनजीवन लगभग सामान्य नजर आई. ग्रामीण इलाकों में बंद कर असर देखने को मिला. उधर बंद को देखते हुए जमशेदपुर से होकर चलने वाली लंबी दूरी की बसें बंद रहे जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा.




