
जमशेदपुर : टाटा के मेडिकल सर्विसेज के चार चिकित्सकों का तबादला किया गया है. इसके तहत टीएमएच में भी नयी ज्वाइनिंग करायी गयी है. इसके तहत जोड़ा के मेडिकल ऑफिसर डॉ महेंद्र कुमार त्रिपाठी को टीएमएच के सर्जरी विभाग में हेड कंसल्टेंट बनाया गया है. इसके साथ ही जोड़ा में मेडिकल सर्विसेज में सीनियर कंसल्टेंट डॉ सुचिस्मिता दास को चीफ मेडिकल ऑफिसर जोड़ा का कामकाज देखने को कहा गया है. जोड़ा के मेडिकल सर्विसेज के हेड कंसल्टेंट डॉ देबजनी पटनायक को नोवामुंडी मेडिकल सर्विसेज का हेड कंसल्टेंट बनाया गया है. नोवामुंडी के कंसल्टेंट डॉ जयसिंह मांझी को जोड़ा का मेडिकल सर्विसेज का कंसल्टेंट बनाया गया है.




