• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, August 21, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur-administration-जमशेदपुर में ग्रामीण इलाकों का होगा विकास, सांसद और विधायकों ने बनाई रणनीति

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर के जिला सभागार सांसद विद्युत वरण महतो की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर विधायक जमशेदपुर पूर्वी सरयू राय, विधायक घाटशिला रामदास सोरेन, विधायक पोटका संजीव सरदार, उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी सूरज कुमार, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कल्याणी शरण, विधायक बहरागोड़ा/जुगसलाई/जमशेदपुर पश्चिम के प्रतिनिधि, जिला परिषद अध्यक्ष बुल्लू रानी सिंह, जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, उप विकास आयुक्त परमेश्वर भगत, अपर उपायुक्त श्री प्रदीप प्रसाद मौजूद थे। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए ‘दिशा’ के पिछले बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुपालन प्रतिवेदन की बिंदुवार समीक्षा की गई। उपायुक्त द्वारा सम्बन्धित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया कि जिन गांवों को विद्युत आपूर्ति से आच्छादित किया जा चुका है तथा सरकारी भवनों यथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र/स्कूल/आंगनबाड़ी केंद्र आदि में बिजली नहीं है वैसे गांवों के सरकारी भवनों को 01-31 जनवरी 2021 तक जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी/जिला शिक्षा अधीक्षक/जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आपस मे समन्वय स्थापित कर अभियान चलाते हुए बिजली से आच्छादित करना सुनिश्चित करेंगे। विधायक पोटका द्वारा 4 टोला में विधुतीकरण करने की मांग की गई। उपायुक्त द्वारा सभी विधायकों से वैसे 15-15 गांवों की सूची उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया जहां प्राथमिकता के आधार पर विधुतीकरण किया जाना है। घाटशिला विधायक द्वारा घाटशिला में ट्रांसफर्मर रिपेयरिंग वर्कशॉप शुरू करने की बात कही गई जिसपर उपायुक्त ने आकांक्षी जिला फेलो को इस संबंध में प्रोजेक्ट की रूपरेखा बनाने का निर्देश दिया गया। घाटशिला विधायक द्वारा सबर बस्ती के सूची की मांग की गई जिसे मौके पर ही उपलब्ध करा दिया गया। विधायक जमशेदपुर पूर्वी ने सभी पदाधिकारियों को दिशा की बैठक को गम्भीरता से लेते हुए प्रश्न की प्रकृति के अनुसार अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया। समीक्षा के क्रम में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट हेतु मीटर लगाकर बिजली शुल्क वसूलने की व्यवस्था विकसित करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त द्वारा जनप्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया कि वैसे क्षेत्र उनके संज्ञान में हैं जहां पोल के जगह बांस से बिजली ली गयी है तो इसकी सूची उपलब्ध कराएं ताकि यथोचित कार्रवाई की जा सके। जिला परिषद अध्यक्ष/उपाध्यक्ष ने पाइपलाइन बिछाने तथा बिजली तार हेतु सड़क में किए गए गड्ढों के सुदृढ़ीकरण कराने की बात कही। माननीय विधायकों ने प्रतिमाह बिजली शुल्क वसूलने की बात कही ताकि जन साधारण को बिजली शुल्क देने में असुविधा नहीं हो। निर्माणाधीन विद्युत शक्ति उप केंद्र निचितपुर पोटका तथा ऊपर पावडा घाटशिला को जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। साथ ही सुरदा ग्रिड में ट्रांसमिशन का कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की समीक्षा के क्रम में सांसद जमशेदपुर द्वारा आसनबनी चौक से पीलामुड़ा तक सड़क निर्माण के सम्बंध में पूछा गया, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण विकास विभाग के प्रतिवेदन पर असंतोष जाहिर करते हुए उक्त सड़क को प्राथमिकता के आधार पर वरीय पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। एससी/एसटी बहुल मांझी बस्ती में पेयजल योजना के क्रियान्वयन को लेकर कहा गया कि खनन क्षेत्र पड़ता हो तो डीएमएफटी से पेयजल समस्या का समाधान सुनिश्चित करें। सांसद आदर्श ग्राम में मार्च माह तक पेयजल योजना को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। बैठक में निदेशक डीआरडीए सौरव कुमार सिन्हा, जिला योजना पदाधिकारी अजय कुमार, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, कार्यपालक अभियंता आरईओ, कार्यपालक अभियंता विद्युत, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग तथा अन्य विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur singhara utsav : परसुडीह में मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने मनाया सिंधारा उत्सव, शाखा की सभी सदस्यों ने उत्सव का जमकर उठाया आनंद
खबर

Jamshedpur singhara utsav : परसुडीह में मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने मनाया सिंधारा उत्सव, शाखा की सभी सदस्यों ने उत्सव का जमकर उठाया आनंद

August 21, 2026
jharkhand cabinet meeting called : परीक्षा को लेकर चल रहे बवाल के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, 25 अगस्त को हो सकते हैं कई सारे बड़े फैसले
खबर

jharkhand cabinet meeting called : परीक्षा को लेकर चल रहे बवाल के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, 25 अगस्त को हो सकते हैं कई सारे बड़े फैसले

August 21, 2026
Jamshedpur rural mukhiya sangh demand : फर्जी वंशावली बनाकर जमीन बिक्री का मामला, नौ दिन बाद भी प्राथमिकी नहीं, मुखिया संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी
खबर

Jamshedpur rural mukhiya sangh demand : फर्जी वंशावली बनाकर जमीन बिक्री का मामला, नौ दिन बाद भी प्राथमिकी नहीं, मुखिया संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी

August 21, 2026
Next Post
horoscope-know-your-day-भविष्यवाणी-देखे कैसा रहेगा आपका गुरुवार-10-दिसंबर-2020

horoscope-know-your-day-भविष्यवाणी-देखे कैसा रहेगा आपका गुरुवार-10-दिसंबर-2020

jamshedpur-black-thursday-जमशेदपुर के लिए काला गुरुवार, 3 सड़क हादसा, accident-1-जमशेदपुर से भागलपुर जा रही बस पलटी, आदित्यपुर की महिला समेत दो की मौत, accident-2-टाटा-रांची रोड में सड़क हादसा, कदमा के दो की मौत, तीन गंभीर, accident-3-चौका के पास हादसा, एक की मौत

jamshedpur-black-thursday-जमशेदपुर के लिए काला गुरुवार, 3 सड़क हादसा, accident-1-जमशेदपुर से भागलपुर जा रही बस पलटी, आदित्यपुर की महिला समेत दो की मौत, accident-2-टाटा-रांची रोड में सड़क हादसा, कदमा के दो की मौत, तीन गंभीर, accident-3-चौका के पास हादसा, एक की मौत

saraikela-murder-ईचागढ़ में मिली एक की लाश, हत्या कर फेंका गया लाश

saraikela-murder-ईचागढ़ में मिली एक की लाश, हत्या कर फेंका गया लाश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Friday 21st August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 21 अगस्त 2026

Jamshedpur border area theft – कपाली में बंद घर का ताला तोड़कर चोरी, नकदी सहित जेवरात पर चोरों ने किया हाथ साफ, देखिए – video

Jamshedpur suspicious detained – एमजीएम अस्पताल परिसर में एक और संदिग्ध युवक पकड़ाया, पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ा

Jamshedpur attack on delivery boy- जमशेदपुर में डिलीवरी बॉय को मारपीट कर जानलेवा हमला करने का आरोप, एमजीएम हॉस्टल में डिलीवरी पर रोक

Saraikela Court : उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के कर्मचारियों और सोनारी आदर्श सहकारी गृह निर्माण स्वावलंबी समिति के पूर्व निदेशक मंडल और पूर्व सीईओ की अग्रिम जमानत रद्द, यह है मामला

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur border area theft – कपाली में बंद घर का ताला तोड़कर चोरी, नकदी सहित जेवरात पर चोरों ने किया हाथ साफ, देखिए – video

Jamshedpur suspicious detained – एमजीएम अस्पताल परिसर में एक और संदिग्ध युवक पकड़ाया, पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ा

Jamshedpur attack on delivery boy- जमशेदपुर में डिलीवरी बॉय को मारपीट कर जानलेवा हमला करने का आरोप, एमजीएम हॉस्टल में डिलीवरी पर रोक

Saraikela Court : उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के कर्मचारियों और सोनारी आदर्श सहकारी गृह निर्माण स्वावलंबी समिति के पूर्व निदेशक मंडल और पूर्व सीईओ की अग्रिम जमानत रद्द, यह है मामला

Tata motors case filed in labour court : टाटा मोटर्स के खिलाफ बंटी सिंह ने लेबर कोर्ट में दायर किया केस, मजदूर विरोधी फैसले का विरोध करने की बंटी को दी गयी थी सजा

tata motors convoy drivers : टाटा मोटर्स के कांवाई चालकों ने बकाया मेडिकल बिल को लेकर किया उग्र प्रदर्शन, अनिश्चितकालीन बुकिंग बंद करने की चेतावनी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News