
रांची : झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अनुसूचित जाति मोर्चा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और जिले की कमेटियों के अध्यक्षों की घोषणा कर दी. बुधवार को घोषित अल्पसंख्यक मोर्चा की कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात को बनाया गया है. इसके साथ ही अनवर हयात ने सभी जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी. इसके तहत जमशेदपुर में निसार अहमद, जमशेदपुर ग्रामीण में नौशाद आलम, पश्चिम सिंहभूम में शेख करीम, सरायकेला खरसावां में मुजाहिद खान को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. इसके अलावा पाकुड़ में मोहम्मद जमीर उल हक, गोंडा में मोहम्मद सारी खान, देवघर में मोहम्मद अतीक उर रहमान, जामताड़ा में जावेद अंसारी, गिरिडीह में जाकिर हुसैन, चतरा में मोहम्मद यासीन, गढ़वा में मोहम्मद नसीर उद्दीन, लातेहार में महताब आलम, लोहरदगा में मोहम्मद नासिर अंसारी, गुमला में मुख्तार आलम, सिमडेगा में लुइस कुजूर, खूंटी में शफीक खान, रांची ग्रामीण में मोहम्मद इमरान खान, रांची महानगर में जानी वाकर खान, धनबाद महानगर में नौशाद खान, धनबाद ग्रामीण में जहीर उद्दीन अंसारी, हजारीबाग में तनवीर हसन, रामगढ़ में मोहम्मद सैयद किरमानी, साहिबगंज में मोहम्मद नौशाद आलम अध्यक्ष घोषित किया गया है. इसी तरह भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक शिव शंकर उरांव को बनाया गया है. इसके साथ ही जिला अध्यक्षों की भी घोषणा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की घोषणा कर दी गई है, जिसके तहत जमशेदपुर महानगर में वीनानंद सिरका, जमशेदपुर ग्रामीण में चंदन सिंह मुंडा, सरायकेला खरसावां में संजय सिंह सरदार, पश्चिम सिंहभूम में जयपाल कुंतल को जिला अध्यक्ष बनाया गया है. इसी तरह रांची महानगर में अर्जुन मुंडा, रांची ग्रामीण में जीतराम मुंडा, गुमला में देवेंद्र लालूराम, सिमडेगा में बसंत माझी, खूंटी में संजय सिंह मुंडा, लोहरदगा में भीखाराम उरांव, लातेहार में मंगल उराव, पलामू में यदुवंशी सिंह, गढ़वा में आनंदी सिंह, चतरा में भेख लाल मुंडा, हजारीबाग में महेश तिग्गा, रामगढ़ में कुमैल उराव, कोडरमा में मैनेजर सिंह, गिरिडीह में रंजीत मरांडी, बोकारो में रामलाल सुरेन, धनबाद ग्रामीण में मोतीलाल मुर्मू, धनबाद महानगर में आनंद बेसरा, दुमका में विमल चंद्र मरांडी, पाकुड़ में जोगेश टुडू, साहिबगंज सलखु सोरेन, जामताड़ा में चेतन मरांडी, गोड्डा में प्रबोध चंद्र सोरेन, देवघर में संतोष मुर्मू को जिला अध्यक्ष बनाया गया है. इसी तरह झारखंड भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष की भी घोषणा की गई है. अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री अमर कुमार बावरी को बनाया गया है. अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने जिला कमेटी की भी घोषणा की है. जिसमें जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष अजीत कालिंदी, जमशेदपुर ग्रामीण में महावीर बैठा, पश्चिम सिंहभूम के शंभू हजारी, सरायकेला खरसावां में संजीव रंजन, गोड्डा में आलोक पासवान, देवघर में साहिल कुमार, जामताड़ा में निमाई चंद्र दास, पाकुड़ में अजीत कुमार रविदास, साहिबगंज में विनोद चौधरी, दुमका में प्रशांत कुमार दास, गढ़वा में लक्ष्मण राम, लातेहार में पवन कुमार पासवान, हजारीबाग में महेंद्र राम, चतरा में राजेश पासवान, धनबाद ग्रामीण में प्रकाश बावरी, रामगढ़ में विनोद कुमार, गिरिडीह में रण बहादुर पासवान, कोडरमा में बैद्यनाथ दास, धनबाद महानगर में गौर चंद्र बावरी, लोहरदगा में प्रकाश कुमार नायक, खूंटी में योगेंद्र नायक, सिमडेगा में शुरू नायक, गुमला में खुश मन नायक, रांची महानगर में राम लगन राम और रांची ग्रामीण में मनोज कुमार राम को जिला अध्यक्ष बनाया गया है.





