
Jamshedpur : तरुण मित्र मंडली अपने प्रत्याशी कैप्टन तरुण कुमार को पश्चिमी जमशेदपुर विधानसभा के मैदान में उतार रही है. यह जानकारी संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष आफताब खान ने दी है. कैप्टन तरुण कुमार एक एयरलाइंस पायलट हैं, जो अपनी नौकरी करते हुए पिछले 12 सालों से जमशेदपुर में लोगों के साथ परिवारिक संबंध रखते हैं. आफताब खाने ने कहा कि कैप्टन तरुण कुमार एक स्वच्छ छवि के नेता हैं, जो अपनी नौकरी करते हुए जमशेदपुर वासियों का भरपूर सहयोग करते हैं. कैप्टन तरुण कुमार की स्वच्छ छवि के कारण शहरवासियों के बीच उनकी एक अलग पहचान है.

जमशेदपुर में कैप्टन तरुण एक नया विचार और लोगों के साथ अपनी भागीदारी निभाते हैं और हमेशा लोगों को नयी राह दिखाते हैं. वह अपने विचारों से लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं. कैप्टन तरुण कुमार तमाम जमशेदपुर वासियों के लिए खुद एक न्यायधीश की तरह खड़े रहते हैं और प्रयास करते हैं समस्याओं का कानून के द्वारा किया जाए. लोगों को भारत के संविधान की सीख देते हैं और लोगों को कानून के प्रति सम्मान रखने की सलाह देते हैं. तरुण मित्र मंडली के प्रत्याशी कैप्टन तरुण पिछले दिनों शहर के हर लोगों से मिलने पहुंचे. सीधा लोगों से उनके भविष्य के बारे में चर्चा की और उन्हें जागरूक करने का प्रयास किया. उन्होंने लोगों को उनका अधिकार बताया और उन्हें अपने कीमती वोट का मतलब भी बताया.



