
जमशेदपुर : यूथ इंटक के जमशेदपुर जिलाध्यक्ष अभिनंदन सिंह अध्यक्ष बनने के बाद टाटा वर्कर्स यूनियन पहुंचे. वे यहां पहुंचकर अपने कमेटी मेंबरों के साथ यूनियन के भूतपूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय वीजी गोपाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस दौरान सारे लोगों ने जमकर उनका अभिनंदन किया. अभिनंदन सिंह को यूथ इंटक के अध्यक्ष के तौर पर आसीन किया गया है, जिसके बाद वे पहली बार टाटा वर्कर्स यूनियन पहुंचे. अभिनंदन सिंह यूनियन के कमेटी मेंबर भी है और मजदूर नेता के तौर पर वे अपनी पहचान बना रहे है. इस दौरन अभिनंदन सिंह ने कहा कि स्वर्गीय वीजी गोपाल के आदर्शों पर चलते हुए असंगठित क्षेत्र के तमाम मजदूरों के लिए यूथ इंटक काम करेगी. जल्दी इंटक के तमाम वरीय और कांग्रेस के तमाम बड़े नेता से मुलाकात कर आगे की रणनीति तय की जाएगी. इस दौरान कमिटी मेंबर राजेश कुमार सिंह, ओम प्रकाश शर्मा, राकेश कुमार सिंह, राजेश कुमार, सीएसपी सिंह, राजकुमार, संतोष पांडेय समेत अन्य उपस्थित थे.















