• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, November 3, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home कारपोरेट व यूनियन

tata-steel-changes-to-come-टाटा स्टील में कई बड़े बदलाव का माह साबित होगा अप्रैल, कंपनियों के समायोजन के साथ अधिकारियों में भी होगा बदलाव, वीपी स्तर के अधिकारियों में भी बदलाव संभव-good-news-टाटा स्टील के ऑफिसरों को मिलेगा इस माह ”बंपर बोनस” और ”इंक्रीमेंट”

April 6, 2021
in कारपोरेट व यूनियन
0
tata-steel-changes-to-come-टाटा स्टील में कई बड़े बदलाव का माह साबित होगा अप्रैल, कंपनियों के समायोजन के साथ अधिकारियों में भी होगा बदलाव, वीपी स्तर के अधिकारियों में भी बदलाव संभव-good-news-टाटा स्टील के ऑफिसरों को मिलेगा इस माह ”बंपर बोनस” और ”इंक्रीमेंट”
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : टाटा स्टील के लिए अप्रैल का महिना बदलाव का माह साबित होगा. कई सारे बदलाव संभावित है. वैसे बदलाव तो कंपनी के समायोजन के साथ ही हो रहा है जबकि कई सारे नये बदलाव भी हो रहे है. कई कंपनियां एक साथ समायोजित होगी तो जाहिर सी बात है कि लीडरशिप और अधिकारियों के कार्यक्षेत्र से लेकर एमडी और तमाम स्तर के अधिकारियों की कंपनियों को भी बदला जा सकता है. चूंकि, टाटा स्टील चार भागों में अपने कार्यों को विभक्त कर रही है, इस कारण यह बदलाव शुरू किया गया है. टाटा स्टील की मुख्य कंपनी स्टील प्लांट संचालित होगी. उसके साथ ही कंपनी की अनुषंगी चार ईकाईयां चलेंगी, जिसके अधीन सारे कामकाज होंगे. इसके तहत टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (टीएसयूआइएल) (जुस्को जिसका पुराना नाम था) मुख्य तौर पर इंफ्रास्ट्रक्चर की दिशा में काम करेगी, जिसमें टाटा पिगमेंट, टाटा स्टील स्पेशल इकॉनॉमिक जोन लिमिटेड को समायोजित कर दिया गया है. इसके अलावा जेमीपोल, निको जुबिली पार्क से शेयर भी टीएसयूआइएल में समायोजित कर दी गयी है. इससे पहले वर्ष 2020 के नवंबर माह में टाटा स्टील ने टाटा मेटालिक्स और इंडियन स्टील एंड वायर प्रोडक्ट लिमिटेड कंपनी (तार कंपनी) को टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट (अधिग्रहित उषा मार्टिन) में समायोजित करने की घोषणा की थी. इससे पहले जनवरी 2021 में टाटा स्टील ने अपनी कंपनी टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड (पहले टीएसपीडीएल और टाटा रायसन कंपनी जिसका नाम था) में निप्पन स्टील और टाटा स्टील की संयुक्त उपक्रम वाली कंपनी जमशेदपुर कंटीन्यूअल एनीलिंग एंड प्रोसेसिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड (जेसीएपीसीपीएल) कंपनी के 51 फीसदी स्टेक को समायोजित कर दी थी. इसी तरह टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम में ही टाटा ब्लूस्कोप स्टील का 50 फीसदी स्टेक को समायोजन कर दिया गया था. टाटा स्टील अभी लांग प्रोडक्ट का काम करने वाली कंपनियों को टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट कंपनी लिमिटेड (उषा मार्टिन का अधिग्रहण के बाद जो नाम दिया गया) में समायोजित करेगी जबकि टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम कंपनी (पहले टीएसपीडीएल और टाटा रायसन कंपनी जिसका नाम था) को डाउनस्ट्रीम से जुड़ी कंपनियों को जोड़कर एक कंपनी बना रही है. टाटा स्टील भारतीय ऑपरेशन की कंपनियों के अलावा यूरोप और एसिया के साथ सारे अंतरराष्ट्रीय बिजनेस को भी समायोजित कर बड़ी कंपनियां तैयार कर रही है, जिसके माध्यम से काम हो सकेगा और बिखराव के कारण होने वाले नुकसान को रोका जा सकेगा. बताया जाता है कि सारे कंपनियों का समायोजन कर सबका प्रबंधन एक हो जायेगा, जिसका मैनेजमेंट और लीडरशिप का पूरा स्ट्रक्चर ही बदल जायेगा. अधिकारियों को समायोजित कर दिया जायेगा और उनके कार्यक्षेत्र बदले जायेंगे. विभिन्न कंपनियों के एमडी को कई नयी जिम्मेदारी दी जायेगी तो जो परफार्म नहीं करते है, वैसे अधिकारियों की छुट्टी की भी योजना है. टाटा स्टील के वीपी स्तर पर भी बदलाव होने जा रहा है. कई लोगों के कार्यक्षेत्र बदले जा सकते है. वहीं रिटायरमेंट के बाद खाली होने वाले जगहों पर नये पदाधिकारियों का पदस्थापन हो सकता है. टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट लॉजिस्टिक व सप्लाइ चेन दिब्येंदू घोष भी रिटायर होने वाले है. उनका रिटायरमेंट जुलाई 2021 में है जबकि वीपी स्टील मैनुफैक्चरिंग सुधांशु पाठक सितंबर 2021 में भी रिटायर होने वाले है. इन दोनों की जगह भी नये वाइस प्रेसिडेंट का पदस्थापन किया जाना है. इसके लिए योग्य पदाधिकारी की तलाश की जा रही है. टाटा स्टील के कई चीफ वीपी स्तर या उसके समकक्ष हो जायेंगे तो कई कंपनियों के एमडी का प्रभार भी दिया जा सकता है. वैसे मैनेजमेंट इन बदलावों को लेकर चुप है और कोई अधिकारिक बयान देने से बच रही है. सूत्र बता रहे है कि इस माह के मध्य या अंत तक तो जरूर ये सारे बदलावों की घोषणा हो जायेगी.
टाटा स्टील के अधिकारियों को मिल सकता है बंपर बोनस

टाटा स्टील के अधिकारियों को इस साल बंपर बोनस मिल सकता है. अप्रेजल के साथ ही बोनस की राशि भी दी जा सकती है. पिछले साल कोरोना और कारोबार को देखते हुए बोनस की राशि नहीं दी गयी थी. इस बार सबको बोनस मिलने वाला है, यह तय है, जो 15 से 30 अप्रैल के बीच सबके एकाउंट में आ जायेगा. वैसे इस बार कंपनी के अधिकारियों का इंक्रीमेंट भी संभावित है, जो अधिकारियों के परफार्मेंस के आधार पर होगा. यह भी काफी दिनों से लंबित है, जिस पर सारे अधिकारियों की निगाहें टिकी हुई है.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

nuvoco cement performance : न्युवोको का राजस्व 13.5 प्रतिशत बढ़ा, मुनाफा 78 प्रतिशत उछला, वित्त वर्ष 2026-2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे किये घोषित
कारपोरेट व यूनियन

nuvoco cement performance : न्युवोको का राजस्व 13.5 प्रतिशत बढ़ा, मुनाफा 78 प्रतिशत उछला, वित्त वर्ष 2026-2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे किये घोषित

October 23, 2026
Tata steel new timing : टाटा स्टील के कर्मचारियों की 1 नवंबर से ड्यूटी का समय बदलेगा, मैनेजमेंट और यूनियन ने लिया फैसला, आगे की यह है योजना
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel new timing : टाटा स्टील के कर्मचारियों की 1 नवंबर से ड्यूटी का समय बदलेगा, मैनेजमेंट और यूनियन ने लिया फैसला, आगे की यह है योजना

October 13, 2026
Tata steel officer recruitment : टाटा स्टील में कर्मचारी बनेंगे ऑफिसर, निकली आंतरिक बहाली
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel officer recruitment : टाटा स्टील में कर्मचारी बनेंगे ऑफिसर, निकली आंतरिक बहाली

October 13, 2026
Next Post

Two-IAS-Transfer : अरवा राजकमल बने सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त, अधिसूचना जारी

jamshedpur-dto-action-जमशेदपुर के परिवहन को दुरुस्त करने के लिए सड़कों पर उतरे पदाधिकारी, 17 बस, 42 टेम्पो की हुई जांच, कोविड नियमों के उल्लंघन व 1 बस के परमिट फेल होने पर कुल 14000 रुपए के जुर्माने की वसूली की गई, 1 बस को किया गया ब्लैकलिस्ट, टेम्पो वालों का कटा जुर्माना

Horoscope : आज का राशिफल, बुधवार, 07 अप्रैल 2021 : जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन

Horoscope : आज का राशिफल, बुधवार, 07 अप्रैल 2021 : जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित दो माह की बच्ची ने तोड़ा दम, वेंटिलेटर पर भी नहीं बची जान

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित दो माह की बच्ची ने तोड़ा दम, वेंटिलेटर पर भी नहीं बची जान

by Sharp Bharat
November 3, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो डिमना चौक स्थित एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित दो...

Horoscope Know Your Day Tuesday 3rd november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 3 नवंबर 2026

Horoscope Know Your Day Tuesday 3rd november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 3 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
November 2, 2026

मेष राशिआपकी उम्मीद एक महक से भरे हुए खुबसूरत फूल की तरह खिलेगी। आपका कोई पड़ोसी आज आपसे धन उधार...

Adityapur firing : आदित्यपुर में चिकित्सक डॉ ओपी आनंद को लगी गोली, भाई ने मारी गोली, देखिये – video

Adityapur firing : आदित्यपुर में चिकित्सक डॉ ओपी आनंद को लगी गोली, भाई ने मारी गोली, देखिये – video

by Sharp Bharat
November 2, 2026

जमशेदपुर : सरायकेला खरसावां ज़िलें के आदित्यपुर स्थित सेव लाइफ 111 नर्सिंग होम के संचालक डॉ ओपी आनंद को गोली...

Jamshedpur suspicious death – आजादनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव, सनसनी

Jamshedpur suspicious death – आजादनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव, सनसनी

by Team Sharp Bharat A
November 2, 2026

जमशेदपुर: जमशेदपुर के मानगो के आजादनगर थाना क्षेत्र के आजाद बस्ती रोड नंबर 14 में सोमवार को उस समय सनसनी...

jamshedpur engineer died in mishap : बंगलुरू के गोकर्ण समुद्र में बेंगलुरु की आईटी कंपनी के तीन कर्मचारियों की डूबने से मौत, मरने वाली लड़की जमशेदपुर की सॉफ्टवेयर इंजीनियर

jamshedpur engineer died in mishap : बंगलुरू के गोकर्ण समुद्र में बेंगलुरु की आईटी कंपनी के तीन कर्मचारियों की डूबने से मौत, मरने वाली लड़की जमशेदपुर की सॉफ्टवेयर इंजीनियर

by Sharp Bharat
November 2, 2026

जमशेदपुर : कर्नाटक के मशहूर पर्यटन स्थल गोकर्ण के पास रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया. समुद्र की तेज...

Jamshedpur mgm hospital wheelchair problem : एमजीएम अस्पताल में व्हील चेयर की समस्या होगी दूर, होमगार्ड जवानों ने 10 चेयर को कब्जे से कराया मुक्त

Jamshedpur mgm hospital wheelchair problem : एमजीएम अस्पताल में व्हील चेयर की समस्या होगी दूर, होमगार्ड जवानों ने 10 चेयर को कब्जे से कराया मुक्त

by Team Sharp Bharat D
November 2, 2026

जमशेदपुर : डिमना चौक स्थित एमजीएम अस्पताल में व्हील चेयर की कमी के बीच होमगार्ड जवानों ने सोमवार को विशेष...

tata steel foundation mou with nhm : टाटा स्टील फाउंडेशन और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड ने राज्य की सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मिलाया हाथ, 13 जिलों में साथ मिलकर करेंगे काम

by Team Sharp Bharat K
November 2, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील फाउंडेशन और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), झारखंड ने रणनीतिक, तकनीकी और कार्यान्वयन संबंधी सहयोग के माध्यम...

jamshedpur bjp- जमशेदपुर में ऐतिहासिक होगी लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा-अनिल मोदी,भाजपा घोड़ाबांधा मंडल के 5 नवंबर की पदयात्रा में व्यापक भागीदारी की तैयारी

jamshedpur bjp- जमशेदपुर में ऐतिहासिक होगी लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा-अनिल मोदी,भाजपा घोड़ाबांधा मंडल के 5 नवंबर की पदयात्रा में व्यापक भागीदारी की तैयारी

by Team Sharp Bharat K
November 2, 2026

जमशेदपुर: भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत घोड़ाबांधा मंडल की मासिक कामकाजी बैठक मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा की अध्यक्षता में हुई. इस...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित दो माह की बच्ची ने तोड़ा दम, वेंटिलेटर पर भी नहीं बची जान

Adityapur firing : आदित्यपुर में चिकित्सक डॉ ओपी आनंद को लगी गोली, भाई ने मारी गोली, देखिये – video

Jamshedpur suspicious death – आजादनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव, सनसनी

jamshedpur engineer died in mishap : बंगलुरू के गोकर्ण समुद्र में बेंगलुरु की आईटी कंपनी के तीन कर्मचारियों की डूबने से मौत, मरने वाली लड़की जमशेदपुर की सॉफ्टवेयर इंजीनियर

Jamshedpur mgm hospital wheelchair problem : एमजीएम अस्पताल में व्हील चेयर की समस्या होगी दूर, होमगार्ड जवानों ने 10 चेयर को कब्जे से कराया मुक्त

tata steel foundation mou with nhm : टाटा स्टील फाउंडेशन और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड ने राज्य की सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मिलाया हाथ, 13 जिलों में साथ मिलकर करेंगे काम

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News