
सरायकेला : राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो पदाधिकारियों का तबादला किया है. इसके तहत रांची के उप विकास आयुक्त अनन्य मित्तल को पश्चिमी सिंहभूम का उपायुक्त नियुक्त किया गया है. वहीं पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त अरवा राजकमल को स्थानांतरित करते हुए सरायकेला खरसावां जिले का उपायुक्त बनाया गया है. कार्मिक विभाग ने मंगलवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी.
[metaslider id=15963 cssclass=””]




